पहचान कौन चित्र पहेली का पांचवां संस्करण लेकर मैं शेखर सुमन आपके सामने उपस्थित हूँ | अब से ये पहेली हर रविवार सुबह ७ बजे की बजाय सुबह ९ बजे प्रकाशित की जाएगी |अब आप सब इस पहेली का उत्तर सोमवार सुबह ९ बजे तक दे सकते हैं यानि कि पूरे २४ घंटों का समय है आपके पास| कोई हिंट प्रकाशित नहीं किया जायेगा, जरूरत होने पर पोस्ट में ही हिंट छुपा होगा | पहेली का उत्तर और विजेताओं के नाम सोमवार सुबह १० बजे प्रकाशित किये जायेंगे |
तो आज बहुत ही आसान सी पहेली है ....जरा पहचानिए तो इन्हें...
क्या कहा आपने ??? हिंट चाहिए !!! अजी इतने बहादुर व्यक्ति के बारे में हिंट पूछकर क्यूँ बेईज्जती कर रहे हैं....
Sunday, November 21, 2010
Friday, November 19, 2010
विश्व दर्शन चित्र पहेली :- १ का उत्तर
इस पहेली में हिंट के चलते जो विवाद हुआ उसके लिए आप सब से माफ़ी मांगता हूँ और वादा करता हूँ आगे से ऐसा नहीं होगा |
यह इमारत जर्मनी का राष्ट्रपति भवन है और इस इमारत का नाम है Schloss Bellevue (Bellevue Palace) | यह इमारत १७८६ ईसवी में बनकर तैयार हुई थी, इसके आर्किटैक्ट थे Michael Philipp Boumann | ये इमारत २० हेक्टेयर क्षेत्रफल के पार्क से घिरी हुई है | द्वितीय विश्व युद्ध में इस इमारत को काफी नुकसान होने के कारण इसका पुनर्निर्माण किया गया | सन १९९४ से इस इमारत को जर्मनी का राष्ट्रपति भवन घोषित किया गया | विस्तार में जानकारी के लिए आप यहाँ देख सकते हैं |
आज की पहेली के विजेता हैं श्री राम त्यागी जी ( १०० अंक )
दूसरे स्थान पर रहे पं.डी.के.शर्मा"वत्स" (९९ अंक )
तीसरे स्थान पर रहे निरंजन मिश्र (अनाम) (९८ अंक )
अन्य विजेताओं की सूची इस प्रकार है :-
दीपक सैनी जी
===================================================================
तो फिर इंतज़ार कीजिये मेरे नियमित पहेली स्तम्भ पहचान कौन चित्र पहेली का, जो इस रविवार से सुबह ७ बजे की बजाय सुबह ९ बजे प्रकाशित की जाएगी |

विश्व दर्शन चित्र पहेली ......
आज थोड़ी सी गड़बड़ हो गयी | पिछले सप्ताह आशीष मिश्रा जी ने मुझे एक लिंक भेजा था जो प्रकाश गोविन्द जी के ब्लॉग का था उनकी एक कविता को यहाँ सुनहरी यादों में प्रकाशित करने के लिए | मैं ये सोच कर निश्चिंत हो गया कि इस सप्ताह की सुनहरी यादें के लिए रचना मिल गयी लेकिन कल रात जब उस ब्लॉग पर जाता हूँ तो पता चलता है प्रकाश जी ने वो ब्लॉग प्राइवेट कर दिया है और मुझे वहां जाने की अनुमति नहीं है | अब इतनी जल्दी दूसरी रचना ढूँढना और उसके लेखक को सूचित करना संभव नहीं था इसलिए आज सुनहरी यादें प्रकाशित नहीं हो पा रही है | प्रकाश गोविन्द जी से थोड़ी मेहनत करायी जाए |
================================================================================
तो उसके बदले बूझिये एक पहेली....
इस इमारत को पहचानते हैं क्या आप...????? चलिए आपकी जानकारी के लिए बता दूँ ये भारत की इमारत तो नहीं है | तो कोशिश कीजिये... उत्तर तो आज रात १० बजे प्रकाशित किया जायेगा...
हिंट :- यह एक यूरोपियन देश का राष्ट्रपति भवन है |
Monday, November 15, 2010
पहचान कौन चित्र पहेली :-४ का उत्तर ..
कल की पहेली के लिए तो मुझे ढेर सारे जवाब मिले | कुछ सही कुछ गलत | अच्छा लगा कि सब पहेलियों के प्रति जागरूक हैं, और हों भी क्यूँ ना इसी बहाने कुछ ज्ञान ही बढ़ जाता है | और शाम होते होते तो हमारे प्रिय बंटी चोर भैया भी सही उत्तर ढूँढ ही लाये | बधाई उनको इस कार्य के लिए |
चलिए अब सही उत्तर बताया जाए, सही उत्तर है पंडित जवाहरलाल नेहरु यानि कि हम सब के प्रिय चाचाजी | कल तो इनका जन्मदिवस भी था जिसे हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं | इस पहेली का सबसे बड़ा हिंट तो यही था कि ये कल के दिन प्रकाशित की गयी थी |
और सबसे पहले सही जवाब दिया जी विश्वनाथ जी ने ( १०० अंक )
दूसरा सही जवाब दिया अरविन्द मिश्रा जी ने ( ९९ अंक )
और तीसरे स्थान पर रहे दीपक सैनी जी ने ( ९८ अंक )
इन सभी के जवाब भी सही थे ....

प्रकाश गोविन्द ( ९५.५ अंक ) { 0.५ अंक ज्यादा इसलिए क्यूँकि इन्होने बिल्कुल सटीक बताया कि ये तस्वीर कहाँ और कब खिचवाई गयी थी }
आप सभी को बहुत बहुत बधाई | और जिनके जवाब सही नहीं हुए उन्हें अगली पहेली के लिए शुभकामनाएं |
Sunday, November 14, 2010
पहचान कौन चित्र पहेली :-4
इस चित्र पहेली के बारे में मुझे कुछ ईमेल मिले हैं | कुछ लोगों की गुजारिश है कि उत्तर देने की समय सीमा बढ़ायी जानी चाहिए, क्योंकि वो केवल रात में ही ऑनलाइन हो पाते हैं लेकिन मुझे लगता है समय कम रहने से रोमांच ज्यादा होता है, नहीं तो फिर लोग गूगल बाबा में ढूँढ ही लेते हैं | लेकिन फिर भी उनकी बात को ध्यान में रखते हुए अब आप सब इस पहेली का उत्तर सोमवार सुबह ७ बजे तक दे सकते हैं यानि कि पूरे २४ घंटों का समय है आपके पास| लेकिन अब कोई हिंट नहीं प्रकाशित किया जायेगा, जरूरत होने पर पोस्ट में ही हिंट छुपा होगा | पहेली का उत्तर और विजेताओं के नाम सोमवार सुबह १० बजे प्रकाशित किये जायेंगे |
तो आज बहुत ही आसान सी पहेली है ....जरा पहचानिए तो इन्हें...
तो आज बहुत ही आसान सी पहेली है ....जरा पहचानिए तो इन्हें...
Subscribe to:
Posts (Atom)