Showing posts with label पहचान कौन चित्र पहेली. Show all posts
Showing posts with label पहचान कौन चित्र पहेली. Show all posts

Tuesday, December 7, 2010

पहचान कौन चित्र पहेली :- ७ के विजेता और एक कविता....

                  आपका ये चहेता ब्लॉग मित्र शेखर सुमन हाज़िर है पहचान कौन चित्र पहेली :- ७ के विजेताओं के साथ | बड़ा ही अफ़सोस है कि इस पहेली का सही उत्तर सिर्फ २ लोगों ने दिया|
                  इस पहेली के विजेता हैं प्रकाश गोविन्द जी.. ( १०० अंक )  

                और उपविजेता हैं वंदना महतो जी ( ९९ अंक )


==================================================================
            आप सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई और जिनके जवाब गलत रहे उन्हें अगली पहेली के लिए शुभकामनाएं |
                      चलते चलते आप सबको जयशंकर प्रसाद जी की ये कविता याद दिलाता चलूँ....
                                                         अरुण यह मधुमय देश हमारा ...

अरुण यह मधुमय देश हमारा।
जहाँ पहुँच अनजान क्षितिज को
मिलता एक सहारा।
 

सरस तामरस गर्भ विभा पर
नाच रही तरुशिखा मनोहर।
छिटका जीवन हरियाली पर
मंगल कुंकुम सारा।।

लघु सुरधनु से पंख पसारे
शीतल मलय समीर सहारे।
उड़ते खग जिस ओर मुँह किए
समझ नीड़ निज प्यारा।।

बरसाती आँखों के बादल
बनते जहाँ भरे करुणा जल।
लहरें टकरातीं अनंत की
पाकर जहाँ किनारा।।

हेम कुंभ ले उषा सवेरे
भरती ढुलकाती सुख मेरे।
मदिर ऊँघते रहते जब
जग कर रजनी भर तारा।।


- जयशंकर प्रसाद
       

Monday, November 15, 2010

पहचान कौन चित्र पहेली :-४ का उत्तर ..

                 कल की पहेली के लिए तो मुझे ढेर सारे जवाब मिले | कुछ सही कुछ गलत | अच्छा लगा कि सब पहेलियों के प्रति जागरूक हैं, और हों भी क्यूँ ना इसी बहाने कुछ ज्ञान ही बढ़ जाता है | और शाम होते होते तो हमारे प्रिय बंटी चोर भैया भी सही उत्तर ढूँढ ही लाये | बधाई उनको इस कार्य के लिए | 
                 चलिए अब सही उत्तर बताया जाए, सही उत्तर है पंडित जवाहरलाल नेहरु यानि कि हम सब के प्रिय चाचाजी | कल तो इनका जन्मदिवस भी था जिसे हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं | इस पहेली का सबसे बड़ा हिंट तो यही था कि ये कल के दिन प्रकाशित की गयी थी |
                  और सबसे पहले सही जवाब दिया जी विश्वनाथ जी ने ( १०० अंक ) 
                दूसरा सही जवाब दिया अरविन्द मिश्रा जी ने ( ९९ अंक )
               और तीसरे स्थान पर रहे दीपक सैनी जी ने ( ९८ अंक )
इन सभी के जवाब भी सही थे ....
प्रकाश गोविन्द ( ९५.५ अंक ) { 0.५ अंक ज्यादा इसलिए क्यूँकि इन्होने बिल्कुल सटीक बताया कि ये तस्वीर कहाँ और कब खिचवाई गयी थी }
                   आप सभी को बहुत बहुत बधाई | और जिनके जवाब सही नहीं हुए उन्हें अगली पहेली के लिए शुभकामनाएं |

Sunday, November 14, 2010

पहचान कौन चित्र पहेली :-4

                  इस चित्र पहेली के बारे में मुझे कुछ ईमेल मिले हैं | कुछ लोगों की गुजारिश है कि उत्तर देने की समय सीमा बढ़ायी जानी चाहिए, क्योंकि वो केवल रात में ही ऑनलाइन हो पाते हैं लेकिन मुझे लगता है समय कम रहने से रोमांच ज्यादा होता है, नहीं तो फिर लोग गूगल बाबा में ढूँढ ही लेते हैं | लेकिन फिर भी उनकी बात को ध्यान में रखते हुए अब आप सब इस पहेली का उत्तर सोमवार सुबह ७ बजे तक दे सकते हैं  यानि कि पूरे २४ घंटों का समय है आपके पास| लेकिन अब कोई हिंट नहीं प्रकाशित किया जायेगा, जरूरत होने पर पोस्ट में ही हिंट छुपा होगा | पहेली का उत्तर और विजेताओं के नाम सोमवार सुबह १० बजे प्रकाशित किये जायेंगे |
                   तो आज बहुत ही आसान सी पहेली है ....जरा पहचानिए तो इन्हें...
 

Sunday, November 7, 2010

पहचान कौन चित्र पहेली :- ३ का उत्तर

                    माफ़ कीजियेगा, आज मैं दिन में इतना व्यस्त था कि इसका हिंट भी प्रकाशित नहीं कर पाया | और इसके उत्तर पढ़कर परेशान हो रहा था | सभी इसे  llama बता रहे थे | हालाँकि सब इसके काफी करीब थे लेकिन सही उत्तर केवल ३ लोगों ने दिया | हालाँकि  पं० डी० के० शर्मा 'वत्स' जी ने भी सही उत्तर दिया लेकिन वो निश्चित समय सीमा के बाद मिला मुझे |
                    सही जवाब है alpaca | समय के अभाव में यहाँ पूरी जानकारी नहीं दे पा रहा हूँ | इसके बारे में विस्तृत जानकारी आप यहाँ पढ़ सकते हैं |
                     और अब समय है विजेता का नाम बताने का |
आज की इस चित्र पहेली के विजेता हैं समीर जी |( १०० अंक )
और उनके बाद सही उत्तर दिया आशीष मिश्रा जी ने | ( ९९ अंक )
और सबसे आखिरी में सही उत्तर दिया इन्द्रनील जी ने | ( ९८ अंक )

                 आप सभी लोगों को बधाई | और जो सही उत्तर ना दे सके उन्हें अगली बार के लिए शुभकामनाएं | तो अगले रविवार फिर मिलेंगे एक नयी पहेली के साथ |

पहचान कौन चित्र पहेली :-३

                 पिछले रविवार विश्वनाथ जी ने चित्र पहेली का नाम सुझाया था....चलिए उसी नाम से अब हर रविवार सुबह ७ बजे यह चित्र पहेली प्रकाशित की जाएगी | पहेली का जवाब शाम ७ बजे तक आप दे सकते हैं | और इसके उत्तर और विजेता का नाम रात ९ बजे घोषित किया जायेगा | 
                 इस बार बात करते हैं जानवरों की | जरा पहचानिए तो यह कौन सा जानवर है | जो लोग discoveryचैनल देखते हैं वो तो झट से पहचान जायेंगे | चलिए ट्राई कीजिये | शाम ४ बजे एक हिंट भी प्रकाशित किया जायेगा लेकिन उसके बाद मिलने वाले उत्तर को १० नंबर कम मिलेंगे |

  

Sunday, October 31, 2010

इनको पहचानिए तो ज़रा....

          पिछली पोस्ट की बातों को भूल कर ज़रा ज्ञान की बात हो जाए | क्या आप पहचान सकते हैं इनको ??? कोशिश तो कीजिये |
           जल्दी से पहचानिए और बता दीजिये...और हाँ पोस्ट पर मोडेरेशन लगाया गया है , शाम तक टिप्पणियाँ प्रकाशित कर दी जाएँगी...
एक और तस्वीर दे दी, अब तो कोशिश करें..इनके ऊपर कई चर्चाएं पढ़ी हैं मैंने ब्लोग्स पर | ये बिहार के काफी प्रसिद्ध रचनाकार हैं...

Monday, October 25, 2010

पहचानो तो जाने...

           मेरी पिछली पोस्ट पर काफी गहमा गहमी रही | चलिए इस बहस को यहीं विराम देते हैं | आपके लिए आज एक चित्र पहेली लाया हूँ, क्या आप पहचान सकते हैं यह तीन महापुरुष कौन हैं ?
           जरा मैं भी तो देखूं आपकी यादास्त.....चलिए अब ज्यादा नहीं लिखूंगा बाकी पहचानने के बाद | हाँ इस पोस्ट पर मोडरेशन लगाया गया है, सोमवार शाम को टिप्पणियाँ प्रकाशित की जाएँगी...
        मेरे ब्लॉग सुनहरी यादें पर आज २ पुरानी रचनायें प्रकाशित हुई हैं उनपर भी नज़र डालते जाईयेगा....
Do you love it? chat with me on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...