Sunday, November 7, 2010

पहचान कौन चित्र पहेली :- ३ का उत्तर

                    माफ़ कीजियेगा, आज मैं दिन में इतना व्यस्त था कि इसका हिंट भी प्रकाशित नहीं कर पाया | और इसके उत्तर पढ़कर परेशान हो रहा था | सभी इसे  llama बता रहे थे | हालाँकि सब इसके काफी करीब थे लेकिन सही उत्तर केवल ३ लोगों ने दिया | हालाँकि  पं० डी० के० शर्मा 'वत्स' जी ने भी सही उत्तर दिया लेकिन वो निश्चित समय सीमा के बाद मिला मुझे |
                    सही जवाब है alpaca | समय के अभाव में यहाँ पूरी जानकारी नहीं दे पा रहा हूँ | इसके बारे में विस्तृत जानकारी आप यहाँ पढ़ सकते हैं |
                     और अब समय है विजेता का नाम बताने का |
आज की इस चित्र पहेली के विजेता हैं समीर जी |( १०० अंक )
और उनके बाद सही उत्तर दिया आशीष मिश्रा जी ने | ( ९९ अंक )
और सबसे आखिरी में सही उत्तर दिया इन्द्रनील जी ने | ( ९८ अंक )

                 आप सभी लोगों को बधाई | और जो सही उत्तर ना दे सके उन्हें अगली बार के लिए शुभकामनाएं | तो अगले रविवार फिर मिलेंगे एक नयी पहेली के साथ |

8 comments:

  1. तो यह है Alpaca!
    इस अल्प ज्ञानी का ज्ञान बढाने के लिए धन्यवाद

    ReplyDelete
  2. कनाडा का साया यहाँ भी ???
    कोई बात नहीं ... देखते हैं अगली बार
    इस बार बहुत-बहुत बधाई कबूल करें.
    सभी प्रतिभागियों को शुभ कामनाएं
    -
    -
    खोजते हुए पहले मैंने Alpaca को ही देखा था लेकिन बाद में इसकी जैसी बहुत सारी प्रजातियाँ देखीं ...सब एक जैसी !
    क्या करता बन्धु ... बस llama ही सही लगा :)
    -
    -
    ऐसे सवालों से दूर ही रखिये हम मासूमों को !

    ReplyDelete
  3. अगली बार प्रकाश भाई का चैलेन्ज उठाना मुश्किल ही लग रहा है, यात्रा में रहने का बहाना काम करेगा. :)

    सभी को बधाई.

    ReplyDelete
  4. बधाई जीतने वालों को ... और आपको दीपावली की मंगल कामनाएं ...

    ReplyDelete
  5. अपुन भी है चैलंज की लाइन में .....

    ReplyDelete

Do you love it? chat with me on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...