Friday, November 12, 2010

सुनहरी यादें :- 4

         इस बार सुनहरी यादों में शामिल है आशा जोगलेकर जी की रचना ,जो भेजी है मोनाली जौहरी जी ने  | 
तो इस सप्ताह की हमारी सर्वश्रेष्ठ पाठिका है मोनाली जौहरी और उनकी भेजी और आशा जोगलेकर जी की लिखी रचना का शीर्षक है  |

                                                                     अब तुमसे दूर....
अब तुमसे दूर बहुत दूर चला जाता हूँ
रोकना अब न, यहां से मै कहां जाता हूँ ।
जो अपने बीच घटा था कभी कुछ नाजुक सा
वो तेरे पास अमानत सा रखे जाता हूँ ।
न पूछो मुझसे सवाल, जवाबों को न सह पाओगी
उलझे उलझे से इन सवालों को लिये जाता हूँ ।
जो कुछ था दिल में हमारे, कब किसने जाना
न उसको चौपाल पे लाओ, मै चला जाता हूँ ।
जानता हूँ, जला करके तुलसी पे दिया,
तकोगी राह मेरी, फिर भी चला जाता हूँ ।
होगी मुलाकात कभी किस्मत में जो लिख्खी होगी
एक दुआ तुम करो, एक मैं भी किये जाता हूँ ।
=================================================================
PS :- हालाँकि मुझे आप लोगों के द्वारा रचनायें नहीं के बराबर मिल रही हैं फिर भी उम्मीद का दामन छोड़ा नहीं है मैंने, उम्मीद है आप रचनायें भेजते रहेंगे... अपना पता याद दिलाता चलूँ.. 
sunhariyadein@yahoo.com

Sunday, November 7, 2010

पहचान कौन चित्र पहेली :- ३ का उत्तर

                    माफ़ कीजियेगा, आज मैं दिन में इतना व्यस्त था कि इसका हिंट भी प्रकाशित नहीं कर पाया | और इसके उत्तर पढ़कर परेशान हो रहा था | सभी इसे  llama बता रहे थे | हालाँकि सब इसके काफी करीब थे लेकिन सही उत्तर केवल ३ लोगों ने दिया | हालाँकि  पं० डी० के० शर्मा 'वत्स' जी ने भी सही उत्तर दिया लेकिन वो निश्चित समय सीमा के बाद मिला मुझे |
                    सही जवाब है alpaca | समय के अभाव में यहाँ पूरी जानकारी नहीं दे पा रहा हूँ | इसके बारे में विस्तृत जानकारी आप यहाँ पढ़ सकते हैं |
                     और अब समय है विजेता का नाम बताने का |
आज की इस चित्र पहेली के विजेता हैं समीर जी |( १०० अंक )
और उनके बाद सही उत्तर दिया आशीष मिश्रा जी ने | ( ९९ अंक )
और सबसे आखिरी में सही उत्तर दिया इन्द्रनील जी ने | ( ९८ अंक )

                 आप सभी लोगों को बधाई | और जो सही उत्तर ना दे सके उन्हें अगली बार के लिए शुभकामनाएं | तो अगले रविवार फिर मिलेंगे एक नयी पहेली के साथ |

पहचान कौन चित्र पहेली :-३

                 पिछले रविवार विश्वनाथ जी ने चित्र पहेली का नाम सुझाया था....चलिए उसी नाम से अब हर रविवार सुबह ७ बजे यह चित्र पहेली प्रकाशित की जाएगी | पहेली का जवाब शाम ७ बजे तक आप दे सकते हैं | और इसके उत्तर और विजेता का नाम रात ९ बजे घोषित किया जायेगा | 
                 इस बार बात करते हैं जानवरों की | जरा पहचानिए तो यह कौन सा जानवर है | जो लोग discoveryचैनल देखते हैं वो तो झट से पहचान जायेंगे | चलिए ट्राई कीजिये | शाम ४ बजे एक हिंट भी प्रकाशित किया जायेगा लेकिन उसके बाद मिलने वाले उत्तर को १० नंबर कम मिलेंगे |

  

Friday, November 5, 2010

आज कुछ और नहीं, बस आपको और आपके परिवार को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं..(अरे कम से कम शुभ दीपावली तो कहते जाईये.. )

         आज कुछ ख़ास नहीं है लिखने के लिए, समय का भी अभाव है |  बस एक बात कहनी थी, दीपावली रौशनी का त्यौहार है, आवाज़ का नहीं.... इसलिए पटाखों को ना कहें बस रौशनी फैलाएं.... रौशनी अपने घर में, समाज में, अपने देश में.....
          उज्जवल करें अपने मन को, अपने मष्तिष्क को और अपनी आत्मा को.....आपको और आपके परिवार को मेरे और मेरे परिवार की तरफ दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं..

Thursday, November 4, 2010

सुनहरी यादें :-3

            समय और रचनाओं के अभाव में मुझे अपना ब्लॉग सुनहरी यादें कुछ दिनों के लिए बंद करना पड़ा लेकिन सुनहरी यादों के झरोखे से पुरानी रचनायें यहाँ हर शुक्रवार सुबह प्रकाशित की जाएँगी...
            आज की सुनहरी यादों में रचना है संगीता स्वरुप जी की और इसे भेजा है अनुपमा पाठक जी ने... इसे उन्होंने प्रकाशित किया था २४ दिसम्बर २००८ को और इसमें नीले आसमान का ख़ूबसूरत वर्णन है...
             तो इस सप्ताह की हमारी सर्वश्रेष्ठ पाठिका है अनुपमा पाठक और उनकी भेजी और संगीता जी की रचना का शीर्षक है  |
                                                                    ===नीला आसमान=== 

मैं -
आसमान हूँ ,
एक ऐसा आसमान
जहाँ बहुत से
बादल आ कर
इकट्ठे हो गए हैं
छा गई है बदली
और
आसमान का रंग
काला पड़ गया है।
ये बदली हैं
तनाव की , चिंता की
उकताहट और चिडचिडाहट की
बस इंतज़ार है कि
एक गर्जना हो
उन्माद की
और -
ये सारे बादल
छंट जाएँ
जब बरस जायेंगे
ये सब तो
तुम पाओगे
एक स्वच्छ , चमकता हुआ
नीला आसमान.
==========================================================
  इसी तरह दूसरों की पुरानी रचनायें भेजते रहें....  पता है  sunhariyadein@yahoo.com

      PS :- अगर आपने यह पोस्ट नहीं पढ़ी है तो कृपया टिप्पणी देने का कष्ट भी ना करें |  

Do you love it? chat with me on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...